बुधवार, 25 फ़रवरी 2009

साहित्यकारों के उपनाम

साहित्यकारों और पत्रकारों द्वारा छद्म नाम या उपनाम से लेखन करना आम बात है. ब्लॉग जगत में भी बहुत से बन्धु छद्म नाम या उपनाम से लेखन कर रहे हैं .बालीवुड के अनेक सितारे भी अपने छद्म नाम से जाने जाते हैं.
विगत दिनों मैं महेश प्रकाश पुरोहित के ब्लॉग पर कन्हैया लाल नंदन की एक कविता पढ़ रहा था तो मुझे ध्यान आया कि उनका वास्तविक नाम कन्हैया लाल तिवारी है. इसी सन्दर्भ से यह भी लगा कि कुछ प्रमुख साहित्यकारों के उपनाम या छद्मनाम,जो मुझे ज्ञात हैं, ब्लोगर बंधुओं के बीच साझा किये जाएँ. इसी हेतु ,इस आशा के साथ कि इस सम्बन्ध में अन्य बन्धु भी ज्ञान वर्धन करवायेंगे यह प्रयास है -

वास्तविक नाम/ उपनाम

जय शंकर साहू/ प्रसाद

सूर्य कान्त त्रिपाठी/ निराला

गुसाईं दत्त पन्त/ सुमित्रानंदन पन्त

धनपत राय/ प्रेमचंद

रामधारी सिंह/ दिनकर

मुन्नन द्विवेदी/ शांतिप्रिय द्विवेदी

हरिप्रसाद द्विदेदी/ वियोगी हरि

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन/ अज्ञेय

वैद्यनाथ मिश्र/ नागार्जुन

हरिवंश राय/ बच्चन

रघुपति सहाय/ फिराक गोरखपुरी

धर्मवीर सक्सेना/ भारती

शिवमंगल सिंह/ सुमन

मदन मोहन गुगलानी/ मोहन राकेश

उपेन्द्रनाथ शर्मा/ अश्क

फणीश्वरनाथ/ रेणु

कैलाश सक्सेना/ कमलेश्वर

महेंद्र कुमारी/ मन्नू भंडारी

सरोजिनी मलिक/ सरोजिनी प्रीतम

गोपाल दास सक्सेना/ नीरज

रामरिख बंसल/ मनहर

श्रीराम वर्मा/ अमरकांत

गौरा पन्त/ शिवानी

रमेश चन्द्र मटियानी/ शैलेश मटियानी

सुदामा पांडे/ धूमिल

काशीनाथ उपाध्याय/ बेधड़क बनारसी

कृष्ण देव प्रसाद गौड़/ बेढब बनारसी

चन्द्र भूषण त्रिवेदी/ रमई काका

प्रभु लाल गर्ग/ काका हाथरसी

बालस्वरूप भटनागर/ राही

गंगा प्रसाद उनियाल/ विमल

रामेश्वर शुक्ल/ अंचल

उषा सक्सेना/ प्रियंवदा