बुधवार, 25 फ़रवरी 2009

साहित्यकारों के उपनाम

साहित्यकारों और पत्रकारों द्वारा छद्म नाम या उपनाम से लेखन करना आम बात है. ब्लॉग जगत में भी बहुत से बन्धु छद्म नाम या उपनाम से लेखन कर रहे हैं .बालीवुड के अनेक सितारे भी अपने छद्म नाम से जाने जाते हैं.
विगत दिनों मैं महेश प्रकाश पुरोहित के ब्लॉग पर कन्हैया लाल नंदन की एक कविता पढ़ रहा था तो मुझे ध्यान आया कि उनका वास्तविक नाम कन्हैया लाल तिवारी है. इसी सन्दर्भ से यह भी लगा कि कुछ प्रमुख साहित्यकारों के उपनाम या छद्मनाम,जो मुझे ज्ञात हैं, ब्लोगर बंधुओं के बीच साझा किये जाएँ. इसी हेतु ,इस आशा के साथ कि इस सम्बन्ध में अन्य बन्धु भी ज्ञान वर्धन करवायेंगे यह प्रयास है -

वास्तविक नाम/ उपनाम

जय शंकर साहू/ प्रसाद

सूर्य कान्त त्रिपाठी/ निराला

गुसाईं दत्त पन्त/ सुमित्रानंदन पन्त

धनपत राय/ प्रेमचंद

रामधारी सिंह/ दिनकर

मुन्नन द्विवेदी/ शांतिप्रिय द्विवेदी

हरिप्रसाद द्विदेदी/ वियोगी हरि

सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन/ अज्ञेय

वैद्यनाथ मिश्र/ नागार्जुन

हरिवंश राय/ बच्चन

रघुपति सहाय/ फिराक गोरखपुरी

धर्मवीर सक्सेना/ भारती

शिवमंगल सिंह/ सुमन

मदन मोहन गुगलानी/ मोहन राकेश

उपेन्द्रनाथ शर्मा/ अश्क

फणीश्वरनाथ/ रेणु

कैलाश सक्सेना/ कमलेश्वर

महेंद्र कुमारी/ मन्नू भंडारी

सरोजिनी मलिक/ सरोजिनी प्रीतम

गोपाल दास सक्सेना/ नीरज

रामरिख बंसल/ मनहर

श्रीराम वर्मा/ अमरकांत

गौरा पन्त/ शिवानी

रमेश चन्द्र मटियानी/ शैलेश मटियानी

सुदामा पांडे/ धूमिल

काशीनाथ उपाध्याय/ बेधड़क बनारसी

कृष्ण देव प्रसाद गौड़/ बेढब बनारसी

चन्द्र भूषण त्रिवेदी/ रमई काका

प्रभु लाल गर्ग/ काका हाथरसी

बालस्वरूप भटनागर/ राही

गंगा प्रसाद उनियाल/ विमल

रामेश्वर शुक्ल/ अंचल

उषा सक्सेना/ प्रियंवदा

40 टिप्‍पणियां:

  1. अच्छी जानकारी के लिए शुक्रिया ....कई नई बातें पता चली है

    जवाब देंहटाएं
  2. हेम पाण्‍डे जी
    बहुत ही श्रेष्‍ठ जानकारी आपने दी है। धन्‍यवाद।

    जवाब देंहटाएं
  3. बेहतरीन जानकारी दी आपने.....धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  4. अरे वाह, आपने तो महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर दी। आभार।

    जवाब देंहटाएं
  5. सुन्दर काम किया है आपने । मुझे ये तो पता है कि साहित्यकार का नाम और उसके साथ उपनाम भी होता है पर एक साथ इतने सारे लोगों का नाम देकर आपने शानदार काम किया है । इसके लिए आपको बहुत -बहुत धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  6. bachapan me adhikatar rachanakaron ko exams me likhane ke liye unke lambe naam ke jagah pe upnaam se yaad kiya karta tha ... bahot hi achhi jaankari..




    abhaar
    arsh

    जवाब देंहटाएं
  7. कमाल है! कितनी नवीन जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं आप.

    जवाब देंहटाएं
  8. आपने तो साहित्यकारों से जुड़ी बेहतरीन जानकारियों का गुलदस्ता सजा दिया । एक साथ इतने सारे नामचीन कलमकारों के बारे में जानकारी मिलना दुर्लभ है ।

    जवाब देंहटाएं
  9. सच कहू तो आपने वो जानकारी दी है, जिसे जानना बहुत रोचक है. ज्ञानवर्धक तो वो है ही साथ ही छद्म नाम की महानता भी नज़र आती है.

    जवाब देंहटाएं
  10. साहित्य में आपकी रूचि है. बेहतरीन अनुभूति हुई. मै गद गद हूँ.

    जवाब देंहटाएं
  11. राजेंद्र यादव का 'उपनाम' क्या है बंधु यह भी तो बता दें।

    जवाब देंहटाएं
  12. अंशुमाली जी राजेन्द्र यादव का भी कोई उपनाम है,यह मुझे ज्ञात नहीं है

    जवाब देंहटाएं
  13. बहुत अच्छी जानकारी ,एक बार पुनः स्मृति पटल पर अंकित हुई .........
    शुभकामनाएं .

    जवाब देंहटाएं
  14. वाह हेम जी...वाह
    खजान है ये तो
    रेणु , परसाई , और अपने लगभग सारे विख्यात शायर इस लिस्ट में जुद़्अ सकते हैं
    असदउल्लाह खान / ग़ालिब भी.......

    जवाब देंहटाएं
  15. Good Information indeed,not only to read but to quote....

    And yes you are right the list goes on.....
    One My favourite:
    Sampoornanad singh Kalra 'Gulzar'

    जवाब देंहटाएं
  16. Haan
    batana bhool gaya....
    Ramesh Chandra matyani (jinka apne zikr ki hai) is also my favourite
    infact both Ramesh Chandra,
    1)Ramesh Chandra Sah &
    2)Ramesh Chandra Matiyani

    जवाब देंहटाएं
  17. बहुत खूब....बहुत सुन्दर जानकारी दी है..बधाई !!

    जवाब देंहटाएं
  18. हेम जी,

    अच्छी जानकारी दी आपने...!!

    जवाब देंहटाएं
  19. अच्छी जानकारी. इस सूची के कई साहित्यकारों के असली नाम तो हमने सुने ही नहीं थे.

    जवाब देंहटाएं
  20. webduniya मुख पृष्ठ>>फोटो गैलरी>>धर्म संसार>>त्योहार>> होली के रंग भगोरिया के संग ! (Holi - Bhagoriya Festival Photogallery)
    log on kare aur
    bhagoriyaa ke drushyo se avgat ho le

    जवाब देंहटाएं
  21. सचमुच बडी रॊचक जानकारी है इस जानकारी के लिए साधुवाद

    जवाब देंहटाएं
  22. waah ji waah

    kya shaandar jaankari di gayi hai .
    badhai


    vijay
    http://poemsofvijay.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  23. aise jaankari ki aawashyakta vidyarthiyo ko bhi hai.aasa hai adhyapagan is jankaari ko awashya vidhyarthiyo me baantege.

    जवाब देंहटाएं
  24. sahityakaro K namo- Upnamo k bare me di gayi jaankari bahut upyogi hai.

    जवाब देंहटाएं
  25. set net ke exam aur khud k gyan ke liye bahut jaruri bate batai hai. dhanyavad.
    Ganesh

    जवाब देंहटाएं
  26. पहले ब्राह्मण भी अपने टाइटल छिपाते थे खुद को सर्वोदयी दिखाने के लिए पर आजकल जाति ऊपर रखने का चलन है जो बडा दुखदायी है

    जवाब देंहटाएं